मुख्य बातें
Weather Forecast Updates, 20 August, Monsoon 2021 : दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे. यूपी-बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं. मौसम की हर जानकारी के बनें रहें हमारे साथ…

Weather Updates : यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने कहा है कि शुक्रवार तड़के 3:00 बजे तक राजधानी कोलकाता में पांच मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी. कोलकाता में लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है. रविवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है.
उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में शुक्रवार तड़के से बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है.
बिहार में अगले चार दिन 23 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. दरअसल झारखंड से सटे दक्षिणी बिहार में एक विशेष चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. इसकी वजह से प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के आसार हैं.