Weather Forecast: UP-दिल्ली में बारिश के आसार, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जिलों में लोग धूप से परेशान थे. झारखंड में हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है. एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है. इनका असर मौसम पर देखने को मिलेगा. जानें आज अपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

3:37 AM. 2 Jun 23 3:37 AM. 2 Jun

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 7 जून तक चलेगी लू

IMD ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए 7 जून तक लू की चेतावनी जारी की है.

3:37 AM. 2 Jun 23 3:37 AM. 2 Jun

झारखंड में 7 जून को बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अगले 5 दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना भी नहीं है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून माह का शुरुआती दिन अपेक्षाकृत ठंडा रहा और बादल छाए रहे. सफदरगंज वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामन्य से छह डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिन में बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

हरियाणा, पंजाब में बारिश का दौर जारी

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में फिर बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से नीचे बना रहा. मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, नारनौल, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, मोहाली और रूपनगर में बारिश हुई है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश में धूल भरी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है. इसका ज्यादा असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिल सकता है. इसे लेकर कई जनपदों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

झारखंड का मौसम

रांची स्थित मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी दी है. इस संबंध में विभाग की ओर से एक चार्ट जारी किया गया है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

दिल्ली, उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

दिल्ली का मौसम सुहावना

दिल्ली में IMD के अनुसार मई 2023 का औसत अधिकतम तापमान पिछले 36 सालों में सबसे कम दर्ज़ किया गया. स्थानीय निवासी भूषण नरूला ने बताया कि दिल्ली का मौसम बहुत सुहावना है. कसरत करने वाले के लिए मौसम बहुत अच्छा है. ये जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. आने वाले सालों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा कहा नहीं जा सकता.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

हुबली में बारिश

कर्नाटक के हुबली में आज सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

जयपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

दिल्ली में इस साल का मई महीना 36 साल में सबसे ठंडा रहा

दिल्ली में बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा. आईएमडी ने बुधवार को बताया कि मई में अत्यधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मई 1987 में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा, इस साल मई में औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1987 के बाद से सबसे कम है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान पर तेज बारिश की संभावना है. वहीं हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

Weather Forecast LIVE: यहां हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

7:54 PM. 1 Jun 23 7:54 PM. 1 Jun

Weather Forecast LIVE: बिहार में 14 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

बिहार में लू का प्रकोप जारी है और बुधवार को 14 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार जून तक बिहार के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जिलों में लोग धूप से परेशान थे. झारखंड में हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है. एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है. इनका असर मौसम पर देखने को मिलेगा. जानें आज अपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >