Weather Update: बिहार में गुरुवार को 10 जिलों में कई स्थानों पर और 28 जिलों में कुछ इलाकों में होगी बारिश

Weather Update, 4 August, Aaj ka Mausam : कई राज्यों में बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण 1100 से ज्यादा गांव डूब गये हैं. झारखंड, बिहार, यूपी और दिल्ली (Jharkhand, Bihar, UP, Delhi Rain) में भारी बारिश के आसार हैं. जानें मौसम का हाल

Live Updates
3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

बिहार में गुरुवार को 10 जिलों में कई स्थानों पर और 28 जिलों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

बिहार में गुरुवार को 10 जिलों में कई स्थानों पर और 28 जिलों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इनमें पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में गुरुवार को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. साथ ही एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जिले के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, यूपी, एमपी, विदर्भ, केरल, गुजरात और ओड़िशा में हल्की बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, शेष मध्य प्रदेश, विदर्भ, केरल, दक्षिणी गुजरात और ओड़िशा के कुछ भागों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. यह जानकारी स्काईमेट वेदर ने दी है.

3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

अगले 24 घंटे में बिहार के कुछ भागों और झारखंड के एक दो स्थानों समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, बिहार के कुछ भागों, पश्चिम बंगाल, झारखंड के एक-दो स्थानों सहित तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, सिक्किम के कुछ भागों, असम, मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज वर्षा संभव है.

3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश

स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

मध्य प्रदेश के ऊपर नंदगांव के क्षेत्र से वाराणसी-पटना-मालदा होते हुए त्रिपुरा जा रही मानसून की रेखा

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून की रेखा अब उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए नंदगांव के क्षेत्र के मध्य से गुजर रही है और वाराणसी-पटना और मालदा होते हुए त्रिपुरा की ओर जा रही है.

3:45 AM. 5 Aug 21 10:15 PM. 4 Aug

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र, समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

स्काईमेट वेदर ने कहा है कि निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है. इस जगह पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है.

मुख्य बातें

Weather Update, 4 August, Aaj ka Mausam : कई राज्यों में बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण 1100 से ज्यादा गांव डूब गये हैं. झारखंड, बिहार, यूपी और दिल्ली (Jharkhand, Bihar, UP, Delhi Rain) में भारी बारिश के आसार हैं. जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >