Weather Forecast : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट जारी, झारखंड में एक सितंबर से मूसलाधार बारिश, जानें दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में मानसून कमजोर नजर आ रहा है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने अनुसार मध्य और पश्चिम भारत में यह सक्रिय है. जिसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) में भी अच्छी बारिश होगी. आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), यूपी (Weather Forecast UP) समेत अन्य राज्यों का हाल..

Live Updates
4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

ओडिशा: महानदी नदी का जलस्तर बढ़ा

ओडिशा में महानदी नदी कटक मुंडुली बराज के पास खतरे के निशान का पार कर चुकी है. हीराकुंड डैम के 46 गेट खोलने के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

कटनी: दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश के कटनी में भारी बारिश के कारण मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है.

4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

मध्यप्रदेश: होशंगाबाद में बाढ़ जैसे हालात

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं. इसको देखते हुए प्रशासन जरूरी कदम उठा रही है.

4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

इन इलाकों में बारिश और वज्रपात

अगले दो घंटे में मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है.

4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

राजस्थान: कई इलाकों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने अगले दो घंटे के लिए राजस्थान के भरतपुर, गंगापुर, राजगढ़ समेत आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

4:39 AM. 30 Aug 20 11:09 PM. 29 Aug

ओडिशा में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

ओडिशा में डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की टीम ने ढेंकनाल के जयापुर गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. टीम ने एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को बचाने में सफलता हासिल की.

मुख्य बातें

Weather Forecast : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में मानसून कमजोर नजर आ रहा है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने अनुसार मध्य और पश्चिम भारत में यह सक्रिय है. जिसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) में भी अच्छी बारिश होगी. आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), यूपी (Weather Forecast UP) समेत अन्य राज्यों का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >