Weather Forecast: भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक चलेगा 'गंभीर' शीतलहर, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

पूरे भारत को ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों की हवा बर्फीली हो गई है. इधर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है.

Live Updates
1:42 PM. 17 Dec 21 1:42 PM. 17 Dec

शिमला में झीलों पानी हुआ बर्फ

शिमला में पारा गिरकर माइनस में चला गया है. वहीं, शिमला में कई जगहों में पानी बर्फ में बदलने लगी है. झीलों तालाबों के पानी पूरी तरह से बर्फ बन चुका है. वहीं, आज भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं.

1:42 PM. 17 Dec 21 1:42 PM. 17 Dec

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चलेगी. उत्तरी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

1:42 PM. 17 Dec 21 1:42 PM. 17 Dec

पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है. जिससे मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाली 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं. उत्तराखंड में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

8:45 AM. 17 Dec 21 8:45 AM. 17 Dec

बिहार में गिरा पारा

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पछिया और उतरी-पछिया चलने की वजह से बिहार के मध्य और उत्तर बिहार में रात का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आने के आसार हैं.

8:45 AM. 17 Dec 21 8:45 AM. 17 Dec

झारखंड में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रवाह कई जिलों में देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल ठंड बढ़ेगी. वहीं, पश्चिम हवाओं के उत्तर पूर्व में बह रही है जिससे बर्फीली हवाएं झारखंड में चल रही हैं.

8:45 AM. 17 Dec 21 8:45 AM. 17 Dec

इन राज्यों में ‘गंभीर’ शीतलहर

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, 18 से 21 दिसंबर तक राजस्थान के उत्तरी क्षेत्र, 19 से 21 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से , 19 और 20 दिसंबर तक गुजरात में गंभीर से अति गंभीर शीतलहर देखी जा सकता है.

8:45 AM. 17 Dec 21 8:45 AM. 17 Dec

पूरे भारत को ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है. पूर्वात्तर से लेकर मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाती ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. इधर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है.भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि अगले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम राज्यों और उससे सटे क्षेत्रों के अलावा मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में भी कमोवेश यही स्थिति बनी रहेगी.

8:45 AM. 17 Dec 21 8:45 AM. 17 Dec

Posted By: Reetu Suman

मुख्य बातें

पूरे भारत को ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों की हवा बर्फीली हो गई है. इधर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >