आज नए मौसमी सिस्टम बनने के आसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार 13 दिसंबर यानी आज रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है. वहीं, उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी से आए नम हवाएं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर चल रही है. जिससे पिछले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों में मध्यम बारिश हुई है. इसके अलावा तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई है. वहीं, अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.
भारत के 7 राज्यों तक पहुंचा ‘ओमिक्रॉन’, अब तक कुल 38 मामले, केरल, आंध्र और चंडीगढ़ में मिला पहला मामला