Weather Forecast: Cyclone Mocha को लेकर अलर्ट, बंगाल-ओडिशा समेत इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह 9 मई तक धीरे-धीरे गहरे कम दबाव में और आगे एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इसका प्रभाव मौसम पर पड़ेगा और कई राज्यों में बारिश हो सकती है. जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य के मौसम का हाल

5:16 AM. 9 May 23 5:16 AM. 9 May

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण स्कूल बंद

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है. प्रदेश के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में भारी बारिश के कारण सोमवार से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए. जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़, डोडा, रियासी तथा रामबन के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है, वहीं अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात के बीच रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ जिलों में अधिकारियों ने स्कूल बंद कर दिए.

5:16 AM. 9 May 23 5:16 AM. 9 May

Cyclone Mocha को लेकर मछुआरों के लिए एडवाइजरी

चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर ओडिशा में अलर्ट है. ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने को कहा गया है. मौसम विभाग की ओर से मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. मछुवारों से कहा गया है कि वो 8 मई से 11 मई के बीच समुद्र के अंदर न जाएं.

5:16 AM. 9 May 23 5:16 AM. 9 May

कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी

कश्मीर के कुछ हिस्सों में बेमौसम बर्फबारी के कारण घाटी में सर्दी जैसी स्थिति लौट आयी है. वहीं, खराब मौसम के कारण पर्यटकों और खानाबदोश लोगों के रास्तों में फंसे होने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं. घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और काजीगुंद इलाकों में सुबह-सुबह बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं. मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति में सुधार का अनुमान जताया है, वहीं मंगलवार को शाम में बादल फटने या आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई है.

5:16 AM. 9 May 23 5:16 AM. 9 May

चक्रवात मोचा के बांग्लादेश-म्यांमा तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के आसार

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना जिसके चक्रवात में बदलने और इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यांमा तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने मछुआरों,नौका और छोटी नौकाओं को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने साथ का सुझाव दिया है. महापात्रा ने एक बयान में कहा कि यह चक्रवात शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है. (भाषा)

5:16 AM. 9 May 23 5:16 AM. 9 May

9 मई को बन सकता है चक्रवात मोचा

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके नजदीक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि कम दबाव का यह क्षेत्र नौ मई को चक्रवात में बदल सकता है और बाद में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बंगाल तथा अंडमान सागर के पूर्वी मध्य खाड़ी के इलाकों में 10 मई को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

Cyclone Mocha को लेकर आया अपडेट

डीजी आईएमडी डॉ मृत्युंजय महापात्र Cyclone Mocha पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि यह 10 मई तक एक चक्रवाती तूफान में धीरे-धीरे बढ़ेगा और तीव्र होता जाएगा. यह बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग की ओर बढ़ेगा और 12 मई की सुबह तक यह पूर्वी मध्य खाड़ी के मध्य भाग के ऊपर होगा.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

झारखंड का मौसम

अगले कुछ दिनों तक झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…रांची स्थित मौसम विभाग ने इस बाबत जानकारी दी है. देखें ये चार्ज

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

आठ मई को इस क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनने से आठ मई को इस क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है. विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इसके बाद बंगाल की खाड़ी के मध्य में और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर की ओर इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान

बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है और इसके असर से इस क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इस बाबत जानकारी दी है. विभाग ने कहा कि मछुआरों और जहाज तथा नौका संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में और नौ मई से दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और छिटपुट बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गयी.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

उत्तर प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में नई दिल्ली से सटे एनसीआर में बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार सुबह यहां तेज हवाओं के साथ काले बादलों ने डेरा डाला रखा है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

झारखंड का मौसम

झारखंड में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अभी तापमान में और बढ़ोतरी भी हो सकती है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब तापमान में इजाफा हुआ है. सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

दिल्ली में 15 दिन से बादल

दिल्ली में पिछले 15 दिन से बादल छाए हुए हैं और छिटपुट बारिश हो रही है, जो साल के इस समय के दौरान दुर्लभ है. ऐतिहासिक रूप से 39.5 डिग्री सेल्सियस के औसत अधिकतम तापमान के साथ मई का महीना दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहा है. अधिकारी इसका कारण एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ, मौसम प्रणालियों को बताते हैं जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर-पश्चिमी भारत में बेमौसम बारिश लाती हैं.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई जिसके परिणामस्वरूप तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 37.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ सतही हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

7:58 PM. 8 May 23 7:58 PM. 8 May

धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मेघालय, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश संभव है. अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की संभावना है. इन इलाकों में मध्यम से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

भाषा इनपुट के साथ

12:33 PM. 8 May 23 12:33 PM. 8 May

चक्रवाती तूफान की वजह से बदलेगा मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती तूफान के उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर निचले स्तर पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के पास बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी पर बना हुआ है.

12:33 PM. 8 May 23 12:33 PM. 8 May

एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह 9 मई तक धीरे-धीरे गहरे कम दबाव में और आगे एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इसका प्रभाव मौसम पर पड़ेगा और कई राज्यों में बारिश हो सकती है. जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >