Weather Forecast: चक्रवात को लेकर अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. 6 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है. 7 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 8 मई तक एक डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है. इसके मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है. जानें आपके राज्य के मौसम में कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
2:28 AM. 7 May 23 8:58 PM. 6 May

ओडिशा में चक्रवात को लेकर अलर्ट

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है. मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके प्रभाव से रविवार को ��सी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. तूफान के सोमवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव में बदलने की संभावना है.

11:09 PM. 6 May 23 5:39 PM. 6 May

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है. पूर्वी, मध्य, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शहर के अन्य हिस्सों में बारिश हुई.

7:50 PM. 6 May 23 2:20 PM. 6 May

दिल्ली में हल्की बारिश

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

7:50 PM. 6 May 23 2:20 PM. 6 May

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

7:50 PM. 6 May 23 2:20 PM. 6 May

उत्तराखंड में बारिश के आसार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में छह से नौ मई तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो छह से नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

7:50 PM. 6 May 23 2:20 PM. 6 May

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार समेत राज्य के 19 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पटना में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे. गुरुवार को उत्तर बिहार के बेगूसराय, सीवान समेत कई जिलों में तेज आंधी व पानी से कुछ जगहों पर पेड़ गिर गये. तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवात या तूफान की स्थिति बन सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. 6 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है. 7 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 8 मई तक एक डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है. इसके मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है. जानें आपके राज्य के मौसम में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >