Weather Forecast: तबाही मचा सकता है मोचा साइक्लोन, अलर्ट जारी, इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका

Weather Forecast Today Updates: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवात में केंद्रित हो गया. इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

4:17 AM. 11 May 23 4:17 AM. 11 May

गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है चक्रवाती परिसंचरण 

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण बुधवार को पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ गया और गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ने कहा है कि गहरे दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की ओर 1,460 किलोमीटर दूरी पर और म्यांमा के सित्तवे से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 1,350 किलोमीटर की दूरी पर बना है.

4:17 AM. 11 May 23 4:17 AM. 11 May

दिल्ली में मोचा का असर

चक्रवाती तूफान मोचा का असर दिल्ली में भी दिखाई दे सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

प्रचंड चक्रवाती तूफान का डर

मौसम कार्यालय के अनुसार यह परिसंचरण तंत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे 11 मई की सुबह तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में और 12 मई की सुबह तक दक्षिण पूर्व एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद इसके धीरे-धीरे 13 मई तक कमजोर होने की संभावना है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. प्रदेश के देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है. गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री सेसि के पार हो गया है. मौसम का पूर्वानुमान है कि आंशिक बादल छा सकते हैं. लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

दिल्ली का मौसम

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव के चलते 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 12-13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

अभी एक सप्ताह और लू चलने की संभावना नहीं

आगामी दो से तीन दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, लेकिन अभी एक और सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना: आईएमडी

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र बुधवार को गहरे दबाव क्षेत्र में बदल गया और अपनी जगह पर ही बना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. बुलेटिन के अनुसार दबाव का क्षेत्र पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा और पोर्ट ब्लेयर से करीब 540 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित हो गया.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

लखनऊ में आसमान साफ

यूपी की राजधानी लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब तापमान में इजाफा हुआ है. आज यहां आसमान साफ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र रांची ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. यह 11 मई तक उत्तर-पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ सकता है. मौसम केंद्र रांची ने जानकारी दी है कि झारखंड में चक्रवात मोचा के असर की उम्मीद नहीं है. वहीं अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव के आसार नहीं हैं.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. अगले 2 से 3 दिनों तक अंडमान के समुद्र और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

यहां हल्की बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु की पहाड़ियों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के लिए पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा. सिक्किम, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है.

7:54 PM. 10 May 23 7:54 PM. 10 May

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम प्रणाली के गहरे दबाव में बदलने और अगले 12 घंटों में चक्रवात ‘मोचा’ में बदलने की उम्मीद है. चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि मछुआरों और छोटे जहाजों, नौकाओं व मछली पकड़ने वाली नौकाओं के संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं. मौसम कार्यालय ने पूर्व-मध्य खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में मौजूद लोगों से भी दिन में ही समुद्र से लौट आने को कहा है.

1:22 PM. 10 May 23 1:22 PM. 10 May

गहरे निम्न दबाव क्षेत्र से बदलेगा मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. शुरुआती दौर में इसके 12 मई की सुबह तक उत्तर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद यह धीरे-धीरे मुड़ सकता है और उत्तर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए म्यांमार तट की ओर जा सकता है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवात में केंद्रित हो गया. इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >