Weather Forecast: ओडिशा में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार, दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड

Weather Forecast LIVE: दिल्ली (Delhi Rain) में मंगलवार सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. झारखंड-बिहार-यूपी (jharkhand, bihar, up heavy rain) के भी कई इलाकों में बारिश हो रही है. उत्तर भारत (North India Weather) के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

ओडिशा में अगले तीन दिनों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों में इसके अच्छी तरह से जगह बनाने और बाद के 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. विभाग ने शुक्रवार तक पूरे ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधि का अनुमान लगाया है.

10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

दिल्ली में इस महीने बारिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में बेशक मानसून देरी से आया हो, लेकिन अब राजधानी में अच्छी खासी बारिश हो रही है. शहर में अब तक 381 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जो 2003 के बाद से जुलाई के लिए सबसे अधिक है. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह केवल तीन घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की. यह भी 8 साल में जुलाई महीने में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश है. वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश हुई थी.

10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

मध्य प्रदेश के इन जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 10 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक एचआर बिस्वासओडिशा के हवाले से बताया गया है कि ओडिशा के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होगी. अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश होगी. भुवनेश्वर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी.

10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

दिल्ली में भारी बारिश से कई जगह जलजमाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया. बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा. आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा. पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देशभर में छा गया था.

10:27 PM. 27 Jul 21 10:27 PM. 27 Jul

आधे राजस्थान में अब तक सामान्य से कम बारिश

राजस्थान में मानसून आए लगभग एक पखवाड़ा हो चुका है, लेकिन अब तक आधे से भी अधिक राजस्थान में बारिश सामान्य से कम हुई है. हालांकि, मानसून अभी सक्रिय है और आगामी 24 घंटे में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक मानसून में बारिश सामान्य से 26 प्रतिशत कम हुई है.

12:43 PM. 27 Jul 21 12:43 PM. 27 Jul

गुरुग्राम में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी

हरियाणा: आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया. लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

10:24 AM. 27 Jul 21 10:24 AM. 27 Jul

महाराष्ट्र के राज्यपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे हैं दौरा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे हैं. राज्यपाल अपनी यात्रा के दौरान तलिये गांव और चिपलून का भी दौरा करेंगे.

8:57 AM. 27 Jul 21 8:57 AM. 27 Jul

‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी)ने मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

8:57 AM. 27 Jul 21 8:57 AM. 27 Jul

दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

8:57 AM. 27 Jul 21 8:57 AM. 27 Jul

बिहार में मानसून सक्रि‍य

बिहार में 27-28 जुलाई से एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के आसार बन रहे हैं. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है. इससे बिहार को एक बार फिर अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

झारखंड का मौसम

झारखंड में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है और आज सुबह से ही यहां झमाझम बारिश हो रही है. यहां 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से मौसम साफ होगा.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

दिल्ली में बारिश

गर्मी से परेशान राजधानी दिल्ली के लोगों को मंगलवार सुबह कुछ राहत मिली. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई. ठंडी- ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

बिहार के लिए अलर्ट

यूपी-बिहार में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. आईएमडी बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है. यूपी के कई जिलों में सावन के शुरू होते ही झमाझम बारिश देखने को मिल रही है.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश

उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करने का काम किया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

महाराष्ट्र में बारिश से मरने वालों की संख्या 164 हुई

महाराष्ट्र में 11 और शवों के बरामद होने के साथ ही बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 164 तक पहुंच गई.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

मध्य प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने सोमवार को लगातार चौथे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है. मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज एवं चमक के साथ बौछारें पड़ीं. विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि 27 जुलाई और 28 जुलाई को प्रदेश के अधिकातर स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

यहां भारी बारिश होने की उम्मीद

आईएमडी ने कहा कि 27-28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है जबकि 27 और 28 जुलाई को पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है.

7:32 AM. 27 Jul 21 7:32 AM. 27 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE: दिल्ली (Delhi Rain) में मंगलवार सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. झारखंड-बिहार-यूपी (jharkhand, bihar, up heavy rain) के भी कई इलाकों में बारिश हो रही है. उत्तर भारत (North India Weather) के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >