Weather Forecast : दिल्ली में चलेगी तेज हवा, यहां होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. दिल्ली में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. जानें मौसम का हाल.

Weather Forecast : दिल्ली में तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, चार और पांच मार्च को तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन छह मार्च से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा. अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है. मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने तथा न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन मार्च को भारी बारिश हो सकती है. बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह अलर्ट ऐसे वक्त जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि 26, 27 और 28 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के प्रभाव के कारण तीन मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

ओडिशा में मौसम गर्म

ओडिशा के कई स्थानों पर रविवार को मौसम गर्म रहा. बोलांगीर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा.

राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान पर नजर आ सकता है. इसकी वजह से 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. अगले 48 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी. 7 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

झारखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम केंद्र रांची के अनुसार पांच मार्च के बाद झारखंड में अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. सोमवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान विभाग ने व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >