Heavy Rain Alert: 28 अगस्त तक जमकर बरसेगा मानसून, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है. अगले तीन दिनों तक बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया 26 से 31 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 26 से 27 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 26 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 26 से 29 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 26 से 28 अगस्त के दौरान विदर्भ जबकि 31 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

बिहार में येलो अलर्ट

26 अगस्त को बिहार के उत्तर-पूर्वी और मध्य क्षेत्र (जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपाौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया आदि) के लिए कोई चेतावनी नहीं है. वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी और अधिकांश दक्षिणी जिलों (जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्व चंपारण, गोपालगंज, सिवान, पटना, गया, भोजपुर, भागलपुर आदि) में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां कुछ स्थानों पर मेघगर्जन (Thunderstorm) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने की संभावना जताई गई है.


ये भी पढ़ें: UP Weather: पूर्वांचल में 26 अगस्त को फिर भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी से मिर्जापुर तक बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

बिहार का मौसम

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 और 27 अगस्त को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान 26 अगस्त को राज्य के दक्षिणी (सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम) और इनसे सटे मध्य भागों (गुमला और खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं 27 अगस्त को वर्षा का दायरा राज्य के मध्य भागों (रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद) के अलावा इनसे सटे उत्तर-पश्चिमी (चतरा) और उत्तर-पूर्वी (गिरिडीह) जिलों में रहेगा. कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.


झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

26 अगस्त को दिल्ली के तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी. अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C दर्ज किया जाएगा. हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा में 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ इसी तरह का मौसम 27 अगस्त को भी रह सकता है. 


ये भी पढ़ें: Delhi Rain : बारिश ने बढ़ाई दिल्ली-NCR की टेंशन, अलर्ट जारी; जानें कब तक बरसेंगे बादल

दिल्ली का मौसम

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश तथा उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि कोटा संभाग में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक कमजोर मानसून की स्थितियां बनी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >