Weather Forecast: असम, बंगाल में बाढ़ जैसे हालात, बिहार में नदियां उफनाई, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. जबकि बिहार में कई स्थान पर प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. देश के पूर्वी भाग भारी बारिश से प्रभावित हैं.

Weather Forecast: असम में 29 जिले भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा कर उनमें रह रहे लोगों को मुहैया कराई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया. असम में कुल मिलाकर 107 राजस्व सर्किल और 3,535 गांवों के लगभग 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. ब्रह्मपुत्र और बराक समेत कई स्थानों पर कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है.

पश्चिम बंगाल में 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

पश्चिम बंगाल में, मौसम विभाग ने बताया कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार में भारी बारिश से नदियां उफनाई

बिहार में जल संसाधन विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि 24 घंटे की अवधि में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थान पर प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, औराई, सुप्पी और अन्य आसपास के क्षेत्रों में बागमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है. गोपालगंज और सिधवलिया में गंडक नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे तक खतरे के निशान से ऊपर था.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में, एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक खेत में काम कर रहीं 12 महिलाओं और उनके बच्चों को बाढ़ के पानी से निकाला गया. रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई स्थानों पर नदियों का स्तर बढ़ गया है. कुशीनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

8 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश

उत्तराखंड सरकार ने 7-8 जुलाई को गढ़वाल क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान के कारण चार धाम यात्रा स्थगित कर दी. पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ है और बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है. नदियां भी उफान पर हैं और अलकनंदा नदी जोशीमठ के निकट विष्णु प्रयाग में खतरे के निशान के करीब बह रही है.

राजस्थान में भी भारी बारिश

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में 24 घंटे की अवधि में 141 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि करौली के सुरौत में 131 मिमी बारिश दर्ज की गई. राज्य में भारी बारिश जारी है.

हिमाचल प्रदेश में 10-11 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, तथा क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शिमला, कांगड़ा और चंबा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 10-11 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने, आंधी आने और बिजली गरजने का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >