Weather Forecast: दिख रहा है चक्रवात का असर, बंगाल में हो रही बारिश, यहां भी दिखेगा असर

Weather Forecast Update Today/Diwali Weather : मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम को चक्रवात में तब्दील हो गया है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Live Updates
5:33 AM. 25 Oct 22 12:03 AM. 25 Oct

चक्रवात सितरंग का असर दिखना शुरू

पश्चिम बंगाल में चक्रवात सितरंग का असर दिखना शुरूहो गया है. वेस्ट बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. एनडीआरएफ की टीम को भी तैयार रहने को कहा गया है.

5:33 AM. 25 Oct 22 12:03 AM. 25 Oct

चक्रवात सितरंग से निपटने की तैयारी पूरा 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बक्खाली सी बीच पर चक्रवात सितरंग को लेकर नागरिक सुरक्षा दल तैनात हो गया है. एहतियातन पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने की अनुमति नहीं है, और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारी अनमोल सासमोर ने कहा कि हम हम चक्रवात के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

7:15 PM. 24 Oct 22 1:45 PM. 24 Oct

दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गयी.

7:15 PM. 24 Oct 22 1:45 PM. 24 Oct

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता और उससे सटे हावड़ा तथा हुगली जिलों में भी सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. कोलकाता में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है जहां पर कालीपूजा के लिए पंडाल लगाए गए हैं. इस बीच, मछुआरों को 24 और 25 अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

7:15 PM. 24 Oct 22 1:45 PM. 24 Oct

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:15 PM. 24 Oct 22 1:45 PM. 24 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ होने के नजदीक

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘‘बहुत खराब” श्रेणी के नजदीक पहुंच गयी. प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदूषकों के एकत्र होने में मदद मिली जबकि पटाखों और पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. दिल्ली में रविवार सुबह 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 रहा जो सात वर्षों में दिवाली से एक दिन पहले का सबसे कम एक्यूआई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today/Diwali Weather : मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम को चक्रवात में तब्दील हो गया है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >