Weather Forecast: चक्रवात के कारण होगी बारिश, जानें बंगाल-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Live Updates
4:27 AM. 23 Oct 22 10:57 PM. 22 Oct

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन

आईएमडी ने बताया, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 370 किमी उत्तर-पश्चिम में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन बना हुआ है. इससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

4:27 AM. 23 Oct 22 10:57 PM. 22 Oct

समुद्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र, मौसम बदलने की आशंका

उत्तरी अंडमान सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को और गहरा होने के बाद 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है.

8:35 PM. 22 Oct 22 3:05 PM. 22 Oct

गुणवत्ता लगातार ‘‘खराब” श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘‘खराब” श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया.

8:35 PM. 22 Oct 22 3:05 PM. 22 Oct

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

8:35 PM. 22 Oct 22 3:05 PM. 22 Oct

बंगाल में होगी बारिश

कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि इस मौसम प्रणाली से गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

8:35 PM. 22 Oct 22 3:05 PM. 22 Oct

24 से मौसम का मिजाज बदलेगा

झारखंड में 24 अक्तूबर से मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. बारिश का भी पूर्वानुमान है. अगर बारिश हुई, तो अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम होने पर ठंड का एहसास ज्यादा होने लगेगा. मौसम में भी बदलाव होगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >