Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर के रामबन में आफत की बारिश, तीन लोगों की मौत, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Weather Forecast: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बीते दो दिनों से मौसम के तेवर तल्ख हैं. भारी बारिश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. कई जगहों पर मिट्टी कटाव, तेज हवा के कारण आम जनजीवन प्रभावित है. आईएमडी ने कल यानी सोमवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहने का अनुमान जाहिर किया है.

Weather Forecast: जम्मू कश्मीर के रामबन में रविवार (20 अप्रैल) भारी बारिश हुई. बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गये, इसमें तीन लोगों की जान चली गई. जबकि 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

Weather forecast

लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि रामबन के सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई.

Weather forecast

दो दिनों की बारिश में पांच लोगों की जान अब तक चली गई है. रविवार को तीन लोगों की मौत हुई है. इससे जो दिन पहले बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी.

Weather forecast

रामबन के धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें 10 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, बाकी मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

Weather forecast

रामबन इलाके में भारी बारिश, बादल फटने, तेज हवा, भूस्खलन और ओलावृष्टि के कारण पूरे जिले में भारी नुकसान हुआ है.

Weather forecast

नाशरी और बनिहाल के बीच कई जगहों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

Weather forecast

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बीते दो दिनों से बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है. कई जगहों पर भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं.

Weather forecast

मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी 21 अप्रैल को भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. कई इलाकों में बारिश का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है.

Weather forecast

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >