Weather Forecast: चक्रवात मिचौंग का कब तक रहेगा असर, झारखंड, बंगाल में इस दिन से मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 10 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है.

चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण तमिलनाडु सहित कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. चक्रवात का असर झारखंड, बंगाल, ओडिशा में रहा. जिससे इन राज्यों में दिनभर बारिश होती रही. हालांकि मौसत विभाग ने बताया कि मिचौंग कमजोर होकर छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है.

चेन्नई, उपनगरों के कुछ हिस्सों में स्थिति गंभीर

चक्रवात ‘मिचौंग’ मंगलवार को आंध्र प्रदेश में तट को पार कर गया और चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई के कुछ हिस्सों और आसपास के जिलों के उपनगरों में पानी भर गया, जिससे महानगर और इसके आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

अगले 48 घंटे में इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

Skymet के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है.

नागालैंड, मणिपुर सहित इन राज्यों में अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

Skymet के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Cyclone Michaung: यूपी में मिचौंग का असर खत्म होने के बाद अब बढ़ेगा कोहरा-तापमान, गोरखपुर प्रदूषण में अव्वल

झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है. इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 10 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है.

ओडिशा बारिश ओडिशा में व्यापक बारिश, तापमान में गिरावट

ओडिशा में बेमौसम बरसात के कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि तापमान में उल्लेखनीय बदलाव आया है और राज्य के कुछ स्थानों पर तापमान में औसतन पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई. अलगे 48 घंटे में ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बंगाल: रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोलकाता और दक्षिणी जिलों में जनजीवन प्रभावित

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिणी जिलों में गुरुवार की सुबह ठंडी हवा के साथ-साथ रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह तक पूर्वी भारत में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >