Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जनवरी को दिल्ली में आकाश में बादल छाए रहेंगे. सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है. 31 जनवरी को भी आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन हवा की गति 30 से 40 किमी/ घंटा रहने का अनुमान जताया गया है.
राजस्थान में हो सकती है बारिश
राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है. यहां गुरुवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा. विभाग के अनुसार, प्रदेश में घने कोहरे व सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 जनवरी व 1 फरवरी को फिर से राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
कश्मीर में कड़ाके की ठंड
कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है. विभाग ने कहा है कि एक फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक बार फिर बारिश का दौर आ सकता है.
किन राज्यों में हो सकती है बारिश
1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में जबकि 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : 31 जनवरी तक कुछ राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी अलर्ट जारी
1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 1 और 2 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 29 और 30 जनवरी को उत्तराखंड में पाला पड़ने की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
