31 जनवरी तक कुछ राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : 2 फरवरी तक के मौसम की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. जानें IMD ने अपने ताजा अपडेट में क्या कहा?

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 से 31 जनवरी के दौरान कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, 29 जनवरी को आकाश में हल्के बाद छाए रहने का अनुमान है. यहां का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 30 जनवरी को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है. 31 जनवरी को भी आकाश में बादल रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन हवा की गति 30 से 40 किमी/ घंटा रह सकती है.

दिल्ली का मौसम

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 30 जनवरी को मौसम में बदलाव ला सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 29 और 30 जनवरी को इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया नजर आ सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता जा रहा है. आईएमडी रांची के अनुसार, 29 से 31 जनवरी 2026 के बीच राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं रात का तापमान गिरकर 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

31 जनवरी से 2 फरवरी तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान मौसम बिगड़ने की संभावना है, जबकि 1 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इन इलाकों में कोहरे की संभावना

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और ओडिशा में 30 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक कोहरे की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 30–31 जनवरी की रात और सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >