Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन रात में अभी भी हल्की ठंडक महसूस लोगों को हो रही है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 26 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा. आईएमडी ने कहा कि सोमवार को बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी के आसार हैं. विभाग की मानें तो, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के कई जिलों में ठंड कुछ बढ़ गई है. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है. 27 फरवरी को राजधानी रांची और आसपास के इलाके में गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है. बादल व बारिश के कारण दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेसि की गिरावट दर्ज की गई.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग ने 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, एक मार्च तक ऐसा ही मौसम रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 26, 27, 29 फरवरी और एक और दो मार्च को अलग-अलग स्थानों पर तूफान आने की चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, सोमवार को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. पूर्वी असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में लौटी ठंड

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के कई जिलों में ठंडक लौट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी तक सूबे के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. 26 और 27 फरवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश की हल्‍की बौछारे देखने को मिल सकती है.

बिहार में बारिश के आसार

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो यहां मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई जिलों में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >