मौसम : कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल ( दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 23 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया वाला इलाका) में 24 से 28 अप्रैल के दौरान, झारखंड में 24 से 26 अप्रैल और ओडिशा में 23 से 26 अप्रैल के बीच 30–50 किमी/घंटा की तेज हवा चल सकती है. इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

केरल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में 23 से 26 अप्रैल के बीच छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश में 23 से 25 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रह सकता है. तमिलनाडु में 23 से 24 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है.

इन राज्यों का मौसम भी होगा खराब

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 से 25 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. साथ ही, मध्य महाराष्ट्र में 23 से 24 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24–25 अप्रैल को, हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक और उत्तराखंड में 25–26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही यहां बिजली गिरने के आसार हैं और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 23 से 27 अप्रैल के बीच मौसम मिलाजुला रहने वाला है. ज्यादातर दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 23 अप्रैल को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 24 से 27 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों, खासकर उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज चलने की संभावना है.

Jharkhand weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

गुरुवार (23 अप्रैल) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हवा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर लू चल सकती है. 24 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर लू चल सकती है.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में 23 से 28 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा. 23 से 25 अप्रैल तक आसमान साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है, वहीं दिन के समय कई इलाकों में लू चल सकती है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में. 26 से 28 अप्रैल के बीच मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

Up weather

यह भी पढ़ें : कहीं हीट वेव, तो कहीं झमाझम बारिश: अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >