Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से अभी बारिश की विदाई नहीं, जानिए झारखंड-बिहार समेत देशभर का मौसम

Weather Forecast, Cyclone Tracker: शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून का असर अभी कई राज्यों में दिखाई देगा. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.

Weather Forecast: दिल्ली यूपी समेत देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई और राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भी मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. एक नजर डालते हैं देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है. गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश हुई. बीते दो तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से राहत मिली है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी शुक्रवार को यहां बारिश हो सकती है.

यूपी में इस सप्ताह बारिश का दौर
यागी तूफान के असर के कारण यूपी में बीते दिनों झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है. हालांकि शुक्रवार के बारिश में कुछ कमी आ सकती है. दो तीन दिनों के बाद एक बार फिर बारिश में इजाफा होगा.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार
राजस्थान में भी बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है. कल यानी गुरुवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर ने कहा है कि भरतपुर, धौलपुर, बाड़ी, रूपवास, करौली, बसेड़ी, डीग और डूंगरपुर में बारिश हुई. मौसम केंद्र ने कहा है कि आज पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आज बादल गरजने के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में 37 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पांच सहित कुल 37 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं और बिजली आपूर्ति की 57 योजनाएं बाधित रहीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई. स्थानीय मौसम कार्यालय ने 25 सितंबर को आंधी-तूफान और बादलों की गर्जना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

आज कहां हो सकती है बारिश
देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में आज बारिश की संभावना कम है. हालांकि 21 सितंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

Also Read: Holiday in October: अक्टूबर महीने में 2, 11,12 और 13 को रहेगी छुट्टी, स्कूल बंद , दफ्तरों में भी रहेगा अवकाश

अमेरिका ने अजीत डोभाल को भेजा समन, तो भारत ने कुछ यूं दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >