Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में 17 से 22 अगस्त के बीच कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 17 से 22 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबकि 20-21 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.
विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 21 अगस्त के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. विदर्भ में भी 17 से 18 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: 17, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
बिहार में बारिश का अलर्ट
17 अगस्त को बिहार के उत्तरी जिलों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण से लेकर किशनगंज और कटिहार तक उत्तर बिहार में बारिश का असर रहेगा. वहीं, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, भागलपुर, बांका, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.
झारखंड में 17-18 अगस्त को बारिश के साथ तेज हवाओं का असर
17 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्सों, खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं, 18 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
पूर्वोत्तर राज्यों में 22 अगस्त तक बारिश का दौर
अरुणाचल प्रदेश में 17 से 21 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
