Weather Forecast: झारखंड का बदलेगा मौसम, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. झारखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. गुरुवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे जबकि शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Delhi

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर असर दिख सकता है. मौसम विभाग अनुसार, सूबे के कई जिलों में 14 मार्च से एक बार फिर बादल छाए नजर आएंगे. वहीं, 16 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. 16 मार्च को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. 17 मार्च को भी कहीं कहीं बारिश की संभावना है.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो सूबे में 15 मार्च से सुबह और शाम वाली सर्दी खत्म लोगों को परेशान नहीं करेगी. यानी होली से पहले प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल जाएगा. तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना सहित बिहार के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है. अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

Weather Forecast India

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 14 मार्च को पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा के उत्तरी तट और दक्षिण केरल पर हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >