Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 14 अगस्त को पंजाब में, 12 और 14-15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ में, 14 से 17 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबकि 12 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 13 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
12 से 15 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12 से 17 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12-13 और 17 अगस्त को विदर्भ में काफी भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में 12 से 14 अगस्त के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 अगस्त को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. देखें मौसम रिपोर्ट.
बिहार में येलो अलर्ट
12 अगस्त को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पश्चिमी और उत्तरी बिहार के कई हिस्सों में आंधी-वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है. वहीं, 13 से 15 अगस्त के दौरान राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. देखें मौसम रिपोर्ट.
ये भी पढ़ें: यूपी मौसम अपडेट 12 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में हो सकती है भारी बारिश
राजस्थान में 12 से 15 अगस्त के दौरान मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 13 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी. 14 अगस्त को जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 15 अगस्त को भी राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर बारिश होने का अनुमान है.
दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली में 12 से 14 अगस्त के दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं. 12 अगस्त को दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 13 अगस्त को सुबह और शाम के समय बारिश हो सकती है. 14 अगस्त को सुबह और शाम के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है.
