मौसम: दिल्ली-यूपी के अलावा और किन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने दी 16 मई तक की जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 15-16 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 14 से 17 मई के बीच केरल में भी छिटपुट जगहों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 12 से 15 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और 30–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 मई को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

12 से 14 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इन राज्यों में इस दौरान 30–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 12 से 15 मई के बीच ऐसे ही मौसम का असर देखने को मिल सकता है.

असम और मेघालय के अलावा इन राज्यों में बारिश की संभावना

12 से 15 मई के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 13 से 15 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां इस दौरान बिजली गिरने और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग ने इस सप्ताह राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी (हीटवेव) पड़ने की चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन ‘हीटवेव’ चलने का अनुमान है. वहीं दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग 12 मई के लिए दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 12 से 14 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34–38°C और न्यूनतम 24–28°C के आसपास रहेगा. 12 मई को हल्के बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा, झोंकों में 50 किमी/घंटा) चल सकती हैं. 13 मई को दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : अगले 72 घंटे आंधी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से तूफानी हवा, बर्फबारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >