Weather Alert: अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी, तेज बौछारों से गिरेगा तापमान

Weather Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार झारखंड समेत कई और राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Weather Alert: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के साथ-साथ आंधी आ सकती है. तेज बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश होती रहेगी.

कई इलाकों में होगी बारिश (Weather Alert)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 अप्रैल के बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान तूफानी हवा भी चलने का अनुमान है. बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में हीटवेव से राहत मिल सकती है. बारिश और आंधी के कारण शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान भी इस दौरान घटकर करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

यूपी में आफत की बारिश, बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

यूपी में बारिश का कहर है. बेमौसम लगातार बारिश से आम लोगों का हाल बेहाल है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. भारत मौसम विभाग के लखनऊ ऑफिस ने अनुमान जाहिर किया है कि आज यानी गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश और बिजली गिर सकती है. मौसम विभाग ने कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली समेत ई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में बारिश के साथ आंधी

मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में अगले 2 से 3 दिन गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की संभावना है और इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में दोपहर बाद आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना है. विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11 और 12 अप्रैल को रहेगा. 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

बिहार में झमाझम बारिश (Bihar Rain Alert)

बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. पटना में भी बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. इस दौरान कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार के सभी जिलों में 11 अप्रैल तक भयंकर बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी (Rain Alert Jharkhand)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को झारखंड के कई हिस्सों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है. कहीं-कहीं जोरदार बारिश की भी संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया “राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में भी बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.” उन्होंने बताया कि राज्य के तीन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read

Rain Alert: 12 अप्रैल तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, 24 घंटों में मौसम लेगा करवट, हीट वेव से मिलेगी राहत

Earth 2.0: पृथ्वी जैसा है यह ग्रह, जीवन की भी प्रबल संभावना, अर्थ 2.0 का आकार जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >