We Are Gen Z Viral Video: हम Gen Z हैं...जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है का नया वर्जन; उमर अब्दुल्ला के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

We Are Gen Z Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में इस समय एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह "We are Gen-Z and we won't tolerate this nonsense" कहती हुई नजर आ रही है. लड़की काफी गुस्से में दिख रही है. यह नजारा लद्दाख के मिनामार्ग चेक पोस्ट का है. लड़की सेना के वीआईपी मूवमेंट (VIP Movement) से सड़क बंद होने के कारण गुस्से में थी और सेना के जवानों से भिड़ गई.

We Are Gen Z Viral Video: लड़की का यह वीडियो करीब एक महीना पुराना है, लेकिन पिछले दो दिनों से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया भी आई. हालांकि, उन्होंने एक्स (X) पर जो लिखा, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स Gen-Z के संस्कार और व्यवहार को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यहां बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने मीडिया के सामने आकर माफी मांग ली है. उसने भारतीय सेना से भी माफी मांगी है. हम आपको यह भी बताएंगे कि लड़की ने अपने माफीनामे में क्या कहा, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर क्या लिखा और उनकी टिप्पणी पर लोगों की कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

We Are Gen Z Viral Video पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या लिखा?

We Are Gen Z Viral Video पर उमर अब्दुल्ला ने 19 अगस्त को ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, "हम Gen Z हैं कहना अब 'जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है' कहने जैसा नया रवैया बन गया है. Gen Z के प्रति बनी अच्छी छवि को खराब करने का सबसे तेज तरीका यह है कि जरा सी भी ठेस पहुंचने पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए."


उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

उमर अब्दुल्ला की इस टिप्पणी ने एक्स (X) पर एक नई बहस छेड़ दी है. जंतर-मंतर पर Gen-Z के प्रदर्शन के बाद से देश में हर तरफ बच्चों के प्रोटेस्ट के वीडियो नजर आ रहे हैं और लोग युवाओं के व्यवहार को लेकर चिंतित दिख रहे हैं. सीएम उमर के पोस्ट पर भी लोगों की यह चिंता साफ झलक रही है.

सीएम के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए @UnborrowedPen नाम के एक यूजर ने लिखा, "सर... बस फर्क इतना है कि पहले धमकी सिर्फ डैडी को फोन करके दी जाती थी... हमें सड़कों पर इस तरह के भयानक मंजर का सामना नहीं करना पड़ता था." वहीं @drnkv_2000 नाम के एक अन्य यूज़र ने लिखा, "मैं उसे चेतावनी देता हूं कि वह 'जेन जी' (Gen Z) को बदनाम न करे, क्योंकि इस पीढ़ी के ज्यादातर युवा सभ्य, संस्कारी और जिम्मेदार हैं."

जब भी Gen-Z बच्चे अपनी हद से बाहर जाते हैं, तो...

एक्स पर @SamarPatel44617 नाम के यूजर ने लिखा, "जब भी Gen-Z बच्चे अपनी हद से बाहर जाते हैं, तो उनके मिलेनियल माता-पिता हमारी सभ्यता और परंपराओं के अनुसार उन्हें 'प्रसाद' (यानी जोरदार थप्पड़) की भरपूर डोज देते हैं. उनका Gen-Z वाला अंदाज सिर्फ सोशल मीडिया या सड़कों पर ही दिखता है. घर पहुंचकर जब वे होशियारी दिखाने की कोशिश करते हैं, तो वही पुरानी आजमाई हुई तरकीब- दो जोरदार थप्पड़ या पूरी रात घर के बाहर सोना- आज भी एकदम बढ़िया काम करती है. इससे उनकी सारी 'मशीनरी' तुरंत ठीक हो जाती है और अगली सुबह बिना किसी रुकावट के फिर से काम करने लगती है. यह एक आजमाया हुआ फॉर्मूला है. न जाने कितने 'गाजी' आए और कितने चले गए."

वहीं @laghudeepak नाम के एक यूजर ने लड़की के समर्थन में लिखा, "सर, मैं आपकी बात से सहमत हूं, लेकिन उस महिला टूरिस्ट की परेशानी को भी समझता हूं. हम जैसे आम टूरिस्ट जब घूमने की जगहों पर पहुंचते हैं, तो मौसम या VIP मूवमेंट की वजह से लगी पाबंदियों से निराशा होती है. सेना या प्रशासन को ऐसी पाबंदियों के बारे में पहले से जानकारी देने का कोई तरीका निकालना चाहिए. उनका गुस्सा जायज है." सीएम उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर इसी तरह की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

वायरल गर्ल ने माफी में क्या कहा?

वायरल गर्ल ने एनडीटीवी (NDTV) के साथ बातचीत में अपनी हरकत पर माफी मांग ली है. उसने सेना के जवानों से भी माफी मांगी है. उसने बताया कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है और अब इसे जानबूझकर वायरल किया जा रहा है. लड़की ने माफी मांगते हुए कहा, "मैं पूरे देश की जनता और आर्मी जवानों से माफी मांगती हूं." उसने लोगों से अपील की कि वे उसे अपनी छोटी बहन समझकर माफ कर दें.

वायरल वीडियो पर जनरल वीके सिंह की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर जनरल वीके सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारत की सेना हमारे देश और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के बीच एक ढाल की तरह खड़ी है. मिनामार्ग की घटना हमारे सैनिकों के साहस, बलिदान और सतर्कता की एक बड़ी मिसाल है. हालात चाहे जो भी हों, हमारे सैनिकों पर गलत आरोप लगाना या उनका अनादर करना गलत है. आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि भावनाओं या बेबुनियाद आरोपों पर. हम उन लोगों के साथ खड़े हैं जो भारत की सेवा और उसके लिए बलिदान देते हैं."


ये भी पढ़ें: Ladakh Viral Video: सेना के चेकपोस्ट पर महिला का हंगामा, फिर मांगी माफी; सामने आया पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >