Watch Video : ‘बीड़ी जलइले’ पर लड़कियों का धांसू डांस, वार्डन आई थी रोकने, गाना सुनकर खुद को नहीं रोक सकीं

Watch Video : ‘बीड़ी जलइले’ पर लड़कियों के धांसू डांस को रोकने आई वार्डन करने लगी डांस. देखें वायरल वीडियो.

Hostel Girls Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हॉस्टल में मौजूद लड़कियां डांस करतीं नजर आ रहीं हैं. वीडियो को @niidhi_0.0 नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लोग पसंद कर रहें हैं. लोगों को यह इतना पसंद आ रहा है कि 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स वीडियो को मिल चुके हैं. वायरल क्लिप में लड़कियों को नए साल का जश्न मनाते देखा जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा- वार्डन आई थी रोकने, उन्हें हीं डांस करवा दिया. लड़कियां पॉपुलर बॉलीवुड गाना- बीड़ी जलाइले…पर डांस कर रहीं हैं. देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि लड़कियां नाच रहीं थीं, तभी वार्डन वहां पहुंचती हैं. डांस और म्यूजिक को बंद करने को कहती हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि लड़कियां वॉर्डन से जिद कर बैठतीं हैं. उन्हें भी अपने साथ डांस करने के लिए मना लेती हैं. बस फिर क्या था, वॉर्डन भी लड़कियों के साथ डांस करने लगतीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >