Watch Video: 'भूतों' के साथ राहुल गांधी ने की टी पार्टी, एक्स पर वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग को कहा थैंक्स

Watch Video: चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी ने मोर्चा खोल रखा है. संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उन्हें 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का अनुभव प्राप्त हुआ था. इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को धन्यवाद भी कहा है.

Watch Video: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित तौर पर इस आधार पर मतदाता सूची से हटा दिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से संबंध रखने वाले कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता से मुलाकात की.

राहुल गांधी ने मतदाता सूची से हटाए गए लोगों से मुलाकात की, वीडियो किया शेयर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था. इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग.’’

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘मुझे जान का खतरा…’ पुणे कोर्ट में राहुल गांधी ने दी याचिका, सत्यकी सावरकर ने बताया ‘तुच्छ’

चुनाव आयोग का गेम खत्म हो जाएगा : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया चुनाव आयोग सूचना नहीं देना चाहता है क्योंकि अगर सूचना दे देगा तो उसका पूरा ‘गेम’ खत्म हो जाएगा. इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संजय यादव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आयोग को बताना चाहिए कि जिन 36 लाख मतदाताओं के स्थानांतरित होने की बात की गई है, वो कौन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >