Watch Video : महिला सुरक्षाकर्मियों के घेरे में पीएम मोदी

Watch Video : गुजरात में महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालती नजर आ रही है.

Watch Video : महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया. इसमें नजर आ रहा है कि नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाल रखी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में कहा कि मैं दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हूं क्योंकि मेरे पास करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है. हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम करती है; हमने हजारों शौचालय बनवाए और महिलाओं को सम्मान दिया. हमारी सरकार ने ‘तीन तलाक’ के खिलाफ कड़ा कानून बनाया और लाखों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई. उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. महिलाओं के लिए सम्मान और सुविधा सरकार के लिए महत्वपूर्ण.

पीएम मोदी ने कहा कि अमूल और लिज्जत पापड़ जैसे ब्रांड महिलाओं द्वारा संचालित सफल व्यवसायों के उदाहरण हैं. गांधीजी (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) ने कहा था कि भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है, मैं इसमें यह जोड़ना चाहूंगा कि महिलाएं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आत्मा हैं. मेरी सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के वास्ते कानून में बदलाव किया. महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से निपटना हमारी प्राथमिकता.

इससे पहले गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है. भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी. नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक महिला पुलिसकर्मी नजर आएंगी.’’ सांघवी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों में आईपीएस अधिकारी एवं आरक्षी शामिल होंगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कितने महिला सुरक्षाकर्मी को लगाया गया?

प्रधानमंत्री गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे आठ मार्च को वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे. सांघवी ने कहा, ‘‘ 2,100 से अधिक आरक्षी, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त डीजीपी रैंक की एक अधिकारी समेत सभी महिला पुलिसकर्मी उस दिन सुरक्षा संभालेंगी.’’ वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावाने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >