Watch Video : मैं भी मनुष्य हूं देवता नहीं, पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा

Watch Video : जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं. देखें वीडियो.

Watch Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं, मुझसे भी गलतियां हो जाती है. मोदी ने गुरुवार को जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में यह बात कही. इंटरव्यू में उन्होंने दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका के अलावा अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों के संबंध में चर्चा की. अपनी व्यक्तिगत सोच के बारे में भी पीएम ने इंटरव्यू के दौरान बात की. निखिल कामत ने इस इंटरव्यू का ट्रेलर रिलीज किया है. प्रधानमंत्री का यह पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है.

हम न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में: पीएम मोदी

दुनिया में जारी युद्ध के बारे में इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम न्यूट्रल नहीं हैं. भारत शांति के पक्ष में है. दुनिया में बढ़ते युद्धों और भारत की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट तौर पर यह बात कही. उन्होंने कहा, ”हमने हमेशा कहा है कि हम न्यूट्रल नहीं हैं, बल्कि शांति के पक्षधर हैं.”

पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभव पर क्या बोले पीएम मोदी?

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों पर भी बात की. मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में वे दिल्ली और उसकी कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश कर रहे थे, जबकि लोग भी उन्हें समझने का प्रयास कर रहे थे. दूसरे कार्यकाल में यह परस्पर समझ और अधिक सशक्त हो गई.

गलतियां होती हैं, मुझसे भी होती होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राजनीति में युवाओं की भूमिका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में महत्वाकांक्षा के बजाय एक स्पष्ट मिशन के साथ आना चाहिए. यह विचार राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगा. इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने अपनी विनम्रता का परिचय देते हुए कहा, ”गलतियां होती हैं, मुझसे भी होती होंगी. मैं भी मनुष्य हूं, कोई देवता नहीं.” उनका यह बयान उनकी सहजता और आत्मचिंतनशील स्वभाव को दिखाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >