Watch Video: प्रेमिका को मनाने रेल की पटरी पर बैठा युवक तभी आई ट्रेन, जानें कैसे बची जान? देखें वीडियो

Watch Video: वीडियो में दिखता है कि एक शख्स रेलवे ट्रैक पर आराम से बैठा हुआ फोन पर किसी से बात कर रहा है.

Watch Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो की कमी नहीं है, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. यह वीडियो एक युवक का है, जो अपनी नाराज प्रेमिका को फोन पर मनाने की कोशिश में एक ऐसी गलती कर बैठता है, जिससे उसकी जान पर बन आती है. युवक बातचीत के दौरान रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ जाता है, और उसके बाद जो होता है, वह अप्रत्याशित है.

पटरी पर बैठकर प्रेमिका को मनाने की कोशिश

वीडियो में दिखता है कि एक शख्स रेलवे ट्रैक पर आराम से बैठा हुआ फोन पर किसी से बात कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका को मना रहा था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन उसकी तरफ बढ़ती दिखती है. युवक खतरे से अनजान, फोन पर ही व्यस्त रहता है.

लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि पास से गुजरने वाले लोग उसे ट्रैक से हटने की सलाह देते हैं, लेकिन युवक किसी की नहीं सुनता. तभी लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन की रफ्तार धीमी हो जाती है और वह युवक से कुछ ही फीट दूर आकर रुक जाती है. जब युवक को ट्रेन का अहसास होता है, तो उसकी घबराहट साफ दिखती है. वह तुरंत भाग खड़ा होता है और यह पूरा दृश्य किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अजय कुमार यादव के अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका का सीरिया में हवाई हमला, अलकायदा का सरगना ढेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >