Watch Video : हिमाचल में पहाड़ से उतरा सैलाब, गाड़ियां मलबे में दब गईं, डरावना वीडियो आया सामने

Watch Video : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक गांव में कई गाड़ियां मलबे में दब गये. इसका वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें यह वीडियो.

Watch Video : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई गाड़ियां मलबे में दब गए और खेत क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बादल फटने की घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल क्षेत्र के गुटराहन गांव में हुई. बादल फटने के बाद का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी

स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण मलबा खेतों में जमा हो गया और फसलें नष्ट हो गईं. कई वाहन मलबे में दब गए. इस बीच, शनिवार सुबह राजधानी शिमला में धुंध छाई रही और विजिबिलिटी कुछ मीटर तक कम हो गई. धुंध की वजह से स्कूल समय में गाड़ियों से आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा. स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

यह भी पढ़ें : बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

हिमाचल प्रदेश में 503 सड़कें यातायात के लिए बंद

शुक्रवार शाम को अटारी-लेह मार्ग (NH-3), औट-सैंज मार्ग (NH-305) और अमृतसर-भोटा मार्ग (NH-503A) समेत राज्य की कुल 503 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं. स्टेट इमरजेंसी सेंटर के अनुसार, हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्य में लगभग 953 बिजली ट्रांसफार्मर और 336 पानी सप्लाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं. इससे कई इलाकों में बिजली और पानी की सुविधा बाधित हो गई है. राज्य प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >