Watch Video: केजरीवाल की बेटी की शादी में रोमांटिक हुए भगवंत मान, पत्नी संग जमाई महफिल

Watch Video: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर, तो कभी अपने तेवर के कारण चर्चा में रहते हैं. इस बार वो अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. मौका था दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी. मान ने पत्नी संग स्टेज तोड़ डांस की.

Bhagwant Mann Bhangra with wife

Watch Video: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी में जमकर ठुमके लगाए. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा किया. भले ही महफिल केजरीवाल की थी, लेकिन उन्होंने पत्नी संग शानदार डांस कर महफिल लुट ली.

भगवंत मान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब के सीएम भगवंत मान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मान अपनी पत्नी संग स्टेज पर नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा और उसमें मान और उनकी पत्नी रोमांटिक अंदाज में भांगड़ा करते दिख रहे हैं. भगवंत मान राजनीति और पद को भूलकर पूरी तरह से फैमिली फंक्शन में मशगूल दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर मान के डांस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और कमेंट्स भी कर रहे हैं. भगवंत मान जिस तरह से भांगड़ा कर रहे हैं, उनके एक-एक स्टेप की तारीफ की जा रही है. भगवंत मान ने पार्टी में आये सभी मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

बेटी की शादी में अरविंद केजरीवाल ने भी किया जोरदार डांस

बेटी हर्षिता की शादी में अरविंद केजरीवाल ने भी जोरदार डांस किया. केजरीवाल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. केजरीवाल के डांस वीडियो को भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल किया जा रहा है. केजरीवाल के डांस को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोगों को उनकी सादगी पसंद आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >