Chhattisgarh New CM: BJP ने खेला आदिवासी कार्ड, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री

Chhattisgarh New CM : छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हुए जिसमें बीजेपी ने कमाल किया और 54 सीट पर जीत दर्ज की. भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को अपदस्थ कर बीजेपी ने एक आदिवासी चेहरे को सीएम बनाया है. जानें कौन हैं विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. जी हां…बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. पार्टी नेताओं ने बताया कि रविवार को पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना. सीएम की रेस में आगे चल रहे विष्णुदेव साय ने अपना नाम चुने जाने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं सरकार के माध्यम से (प्रधानमंत्री) मोदी की गारंटी (भाजपा के चुनाव पूर्व वादे) को पूरा करने का प्रयास करूंगा. छत्तीसगढ़ में (प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत)18 लाख आवास को मंजूरी देना नयी सरकार का पहला काम होगा. मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीट जीती हैं.

Also Read: अमित शाह ने पूरा किया अपना वादा! विधायक बनते ही विष्णुदेव साय को बना दिया बड़ा आदमी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >