Viral Video: कार्ड खोलते ही दूल्हे के पास आ जाती है दुल्हन, वायरल हुआ दुनिया का सबसे प्यारा Wedding Card

Viral Video: विवाह हर कपल के लिए सबसे खास पल होता है. उसे यादगार बनाने के लिए हर कोशिश में लोग लग जाते हैं. शादी की तैयारी भी खास अंदाज में करते हैं. समय के साथ शादी की तैयारियों का अंदाज भी काफी बदल चुका है. पहले लोग चावल रंग कर निमंत्रण दिया करते थे. लेकिन समय के साथ निमंत्रण देने की प्रथा में भी काफी बदलाव आया है. आज के समय में लोग निमंत्रण पत्र से आगे निकल चुके हैं और दौर आ चुका है डिजिटल कार्ड का. कई बार सोशल मीडिया पर शादी कार्ड वायरल हो जाता है. जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं और उसे ट्रेंड में शामिल कर लेते हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक विवाह कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दुनिया का सबसे प्यारा विवाह कार्ड बताया जा रहा है. वायरल कार्ड की खासियत है कि से खोलते ही दुल्हन, दूल्हे के पास चली जाती है. जब आप भी कार्ड का वीडिया देखेंगे तो दंग रह जाएंगे. कार्ड इतना पसंद आएगा कि आप भी उस तरह के कार्ड बनवाने की तैयारी करना शुरू कर देंगे.

शादी का प्यारा निमंत्रण कार्ड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्ड खुलने से पहले दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से काफी दूर नजर आते हैं. लेकिन जैसे-जैसे कार्ड बाहर खुलता है, दुल्हन, दूल्हे के पास चली आती है. वीडियो को blooming_hoop नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक कई लोगों ने देख लिया है और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. यूजर उस कार्ड को खूब पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >