Viral Video : थार की छत पर बैठकर लड़की बनाने लगी रील, पुलिस बोली पहचान हो गई

Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की थार की छत पर बैठकर खुद की वीडियो शूट करती नजर आ रही है. ऐसा करके उसने अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी. वीडियो देखकर यूजर गुस्से में हैं और लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : सड़क पर तेज रफ्तार, कार से तोड़फोड़ और खतरनाक स्टंट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. खासतौर पर पॉपुलर कार थार से कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली है. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की थार की छत पर बैठकर खुद की वीडियो शूट कर रही है. इस दौरान उसने अपनी जान तो खतरे में डाली ही साथ ही राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है. खबर के अनुसार, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और कार के मालिक की पहचान कर ली है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

वायरल वीडियो गुरुग्राम के आईएफएफसीओ चौक फ्लाईओवर, नेशनल हाईवे (NH 48) का बताया जा रहा है. इसमें एक अज्ञात लड़की चलती थार की छत पर बैठी नजर आती है, जबकि दोनों तरफ से गाड़ियां गुजर रही हैं. वह हाथ में फोन लेकर खुद का वीडियो बना रही है. इस दौरान वह किसी चीज को पकड़े बिना बैठी है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. 

यह भी पढ़ें : Viral Video : मगरमच्छ ने कर दिया हाथी पर हमला, भागने लगे गजराज

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में थार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, इस स्टंट में शामिल सभी लोगों की पहचान हो चुकी है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती थार एसयूवी की छत पर बैठकर स्टंट करती नजर आ रही है. उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुग्राम के आईएफएफसीओ फ्लाईओवर के पास की है और पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. फिलहाल जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : बंदर की जान बचाने पहुंचा शख्स, बंदर उल्टे काटने लगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >