Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!

Viral Video: सोशल मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो आपको हंसी से लोटपोट कर दे। इस बार भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी.

Viral Video: बचपन की वो कहावत, “दो की लड़ाई में हमेशा तीसरे की जीत होती है.” सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे वीडियो में बिल्कुल साकार हो उठी है. इंस्टाग्राम यूजर ramesh_patel_3150 ने अपने पेज पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जो हंसी का फुल-ऑन डोज लेकर आया है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में दो कुत्ते बड़े चाव से एक थाली में रखा खाना खा रहे हैं. लेकिन अचानक माहौल बदल जाता है. एक कुत्ता दूसरे पर गुर्राता है और दोनों क�� बीच जंग छिड़ जाती है. दोनों कुत्ते एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं, मानो मरने-मारने पर उतारू हों. गुत्थम-गुत्था, भौंकना-काटना, सब कुछ चल रहा है. तभी कहानी में ट्विस्ट आता है. एक काला कुत्ता चुपके से सीन में एंट्री मारता है. दोनों की लड़ाई देखकर ये तीसरा कुत्ता मौके का फायदा उठाता है और थाली पर टूट पड़ता है. जल्दी-जल्दी, लपक-लपक कर वो सारा खाना चट कर जाता है. उधर, दोनों कुत्ते अपनी लड़ाई में इतने मशगूल हैं कि उन्हें तीसरे कुत्ते की चालाकी का अहसास तक नहीं होता. एक बार तो वो थाली के पास पहुंचते हैं, लेकिन फिर से आपस में भिड़ जाते हैं. इस बीच तीसरा कुत्ता मजे से खाना लपेटकर रफूचक्कर हो जाता है.

वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे यूजर

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं उनका चेहरा देखना पसंद करूंगा, जब वे लड़ाई से वापस आएंगे और खाली थाली देखेंगे.” एक अन्य ने लिखा, “कलुआ ने मौके का फूल मजा लिया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >