Viral Video: रेगिस्तान में प्यास से तड़प रहा था ऊंट, ट्रक ड्राइवर ने पिलाया पानी, देखिए दिल को छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने दिल को छू लेने वाला काम किया है.

Viral Video: रेगिस्तान में मीलों तक रेत ही रेत है. अगर कोई रेत में फंस गया तो प्यास के तड़पकर उसकी मौत निश्चित है, क्योंकि रेगिस्तान के रेत में सैकड़ों किलोमीटर तक पानी की एक बूंद भी मयस्सर हैं. कभी-कभी रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट भी रेगिस्तान की रेतीली जमीन पर फंस जाते हैं. पानी के कमी के कारण उनमें उठने की भी ताकत नहीं बची थी. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्यास से बेहाल एक ऊंट को बेसुध होकर एक कोने में बैठ गया है.

प्यास से बेहाल था ऊंट

रेगिस्तान में ऊंट प्यास से बेहाल था. वो एक कोने में अपने सिर को झुकाए निढाल प्यास से तड़प रहा था. इसी दौरान वहां से एक ट्रक सवार गुजर रहा था, उसने ऊंट से प्यास से बेहाल देखा. ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी रोक दी. वो ऊंट के पास पहुंचा. ट्रक ड्राइवर ने अपनी ट्रक से बोतल में पानी निकालकर ऊंट को पानी पिलाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. लोगों ने ट्रक ड्राइलर की दरियादिली की खूब सराहना की है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ट्रक ड्राइवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है. हजारों यूजर्स ने कमेंट किया है. इस वीडियो को अब तक 48 लाख लोगों ने देख लिया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘आपकी दरियादिली का शुक्रिया’. एक और यूजर ने कमेंट किया कि ‘अच्छा आदमी, दयालुता का कोई मूल्य नहीं है.’ एक और यूजर ने लिखा उसके दिल और ऊंट को भी दुआ है. ‘ सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन जाहिर किए गए है. कई लोगों ने अन्य वीडियो और इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >