Viral Video : ट्रेन में महिला को आया गुस्सा, तोड़ दिया खिड़की का शीशा, बोली– मेरा पर्स दो

Viral Video : ट्रेन में एक महिला यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गुस्से में खिड़की का शीशा तोड़ती दिख रही है. बताया गया कि उसका पर्स ट्रेन में चोरी हो गया था और आरपीएफ की मदद न मिलने से वह नाराज हो गई.

Viral Video : इंदौर-दिल्ली ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला यात्री नजर आ रही है. वह गुस्से में अपनी सीट के पास की खिड़की का शीशा तोड़ती दिख रही है. वीडियो में महिला ट्रे से शीशे पर जोर-जोर से वार करती नजर आई. इस घटना से रेलवे अधिकारियों के साथ यात्री भी हैरान रह गए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

मेरा पर्स दो…महिला चिल्लाती नजर आई

बताया गया कि महिला का पर्स ट्रेन में चोरी हो गया था, जिससे वह बहुत परेशान हो गई. उसने आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उसकी कोई मदद नहीं की. गुस्से और बेबसी में उसने खिड़की तोड़नी शुरू कर दी और बार-बार कहने लगी, “मेरा पर्स दो, बात खत्म…” वहीं, आसपास बैठे लोग उसे शांत कराने और शीशा तोड़ने से रोकने की कोशिश करते दिखे. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग महिला की सुरक्षा और ट्रेन में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: छठ घाट किनारे रुकी थी ट्रेन, तभी एक बंदा ड्राइवर को देने चला गया प्रसाद, नजारा जीत लेगा दिल

घटना के वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उस छोटे बच्चे ने खींचा, जो महिला के बगल में बैठा था. जब महिला ने शीशा तोड़ना शुरू किया और उसमें दरारें पड़ गईं, तो लोगों ने बच्चे की सुरक्षा पर चिंता जताई. यह घटना बुधवार, 29 अक्टूबर की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होते ही यूजर तरह-तरह के रिएक्शन  दे रहे हैं. कई लोग महिला के व्यवहार से नाराज दिखे, जबकि कुछ ने बच्चे के डरने पर चिंता जताई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >