Viral Video: ‘चीन से थोड़ी भीख मांग ले…’ इस वीडियो ने कंगाल पाकिस्तान की खोल दी पोल

Viral Video: पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है. उसकी जीडीपी लगातार गिरती जा रही है. पाकिस्तान कर्ज की भार में दबता जा रहा है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस समय जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसने कंगाल पाकिस्तान की पोल खोल दी है.

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन की सीटें पूरी तरह से टूटी हुई हैं. सीट की जगह पर पत्थर के टुकड़े नजर आ रहे हैं. जंग लगे लोहे की छड़ें और कबाड़ स्थिति में ट्रेन की बोगी पाकिस्तानी रेलवे की पोल खोल दी है.

वायरल वीडियो आवाम एक्सप्रेस का बताया जा रहा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आवाम एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है. बोगी की कबाड़ स्थिति को दिखाते हुए शख्स कहता है, “पाकिस्तानियों देखो, मैं इस समय आवाम एक्स्प्रेस ट्रेन में सफर कर रहा हूं. आज कोई 28 जुलाई का दिन है. ये आवामी ही हाल है. सीटें टूटी पड़ी हैं. ऐसे ही हाल में हादसे होते हैं. बोगी पूरी तरह से सड़ चुकी है.” शख्स आगे कहता है, “अगर बोगी को कोई नुकसान होता है, तो कितने लोगों की जान चली जाएगी.” शख्स ने पाकिस्तानी सरकार और रेलवे से ट्रेन की स्थिति सुधारने की गुहार भी लगाई.

ट्रेन की खराब स्थिति पर मजे ले रहे लोग

कथित रूप से पाकिस्तानी आवामी एक्सप्रेस ट्रेन की खराब हालत वाले वीडियो को देखकर यूजर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तानी ट्रेन से साफ तो भारत के टॉयलेट हैं.” एक अन्य ने लिखा, “भाई ये तो हमारे यहां की 1941 की ट्रेन है.” एक अन्य ने लिखा, “….और इनको कश्मीर चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बंटवारे में जो मिला, अब तक वही चल रहा है.” एक ने लिखा, “चीन से थोड़ी भीख मांग के बनवा लो.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >