Viral video: बिल्ली को गले लगाकर सुलाती नजर आई बाघिन, मां की ममता देख लोग हुए भावुक

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाघिन को बिल्ली को अपना बच्चा समझकर सुलाते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखें इस वीडियो को.

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मादा बाघ रात के समय अपने चार बच्चों को अपने पास सुला रही है.

हैरानी की बात यह है कि उनमें से एक बच्चा बाघ का नहीं है, बल्कि एक बिल्ली का है, जो देखने में बिल्कुल बाघ के बच्चे जैसा लगता है. उसके शरीर पर भी काले और पीले रंग की धारियां बनी हुई हैं, जो बाघ की धारियों जैसी ही हैं. इस वजह से बाघिन बिल्ली को अपना बच्चा समझ लेती है और बिल्ली बाघिन को अपनी मां मान लेती है.

बाघिन बिल्ली को अपने सीने से सटा कर सुलाती है और जब बिल्ली की आंख खुलती है, तो बाघिन उसे अपने बच्चे की तरह चाट-चाट कर सुलाती भी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है, और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: कुत्ता निकला रॉकस्टार, ड्रम बजाकर जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >