Viral Video: दुकानदार हो जाएं सावधान! ग्राहक बनकर आया चोर, 10 रुपये का पेन मांग छीन ले गया लाखों की चेन

Viral Video: एक चोर दुकान में खरीदार बनकर आता है और पेन खरीदने के बहाने दुकान में काम कर रही महिला की सोने की चेन खींचकर भाग जाता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान में आया हुआ है और दुकान में काम कर रही महिला से एक पेन मांगता है. जैसे ही महिला पेन निकालकर व्यक्ति को देने जाती है, व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर तेजी से उनके गले की चेन खींचकर भाग जाता है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि दिन का समय है और एक महिला दुकान में सामान को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह रख रही है. तभी दुकान में एक फॉर्मल शर्ट और पैंट पहनकर एक व्यक्ति पेन खरीदने आता है. वह महिला से 10 रुपये का एक पेन मांगता है. जिसके बाद महिला पेन लेने के लिए ही मुड़ती है. व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर तेजी से उनके गले की चेन खींचकर भाग जाता है. महिला इससे घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है. चोर इस समय तक बहुत दूर भाग चुका होता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को डरा कर रख दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हे भगवान! इसे खाना है या पहनना है? मसाला डालकर आदमी ने पकाया जूता, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >