Viral Video: आधा भारत नहीं जानता है कि पेड़ पर कैसे चढ़ता है सांप, जान जाएंगे तो रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप को तेज रफ्तार से पेड़ पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. सोशल मीडिया यूजर्स सांप के पेड़ पर चढ़ने के तरीके की तारीफे कर रहे हैं. आइए इस वीडियो को देखें.

Viral Video: आपने सांपों को जमीन पर रेंगते हुए तो कभी न कभी जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सांपों को पेड़ के ऊपर चढ़ते देखा है? यदि नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको दंग कर देगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सांप पेड़ से पूरी तरह से लिपटा हुआ है. वह पेड़ के चारों ओर इस तरह से लिपटा हुआ है कि मानो किसी ने पेड़ पर गोल-गोल घुमाकर कोई रस्सी बांधी हो. सांप तेज रफ्तार के साथ पहले अपने सिर को ऊपर की ओर खींचता है, जिसके बाद पूरे शरीर को खींचता है. उसकी रफ्तार देखकर लगता है कि सांप रोजाना पेड़ पर चढ़ता है. उसकी रफ्तार इतनी ज्यादा है कि पता ही नहीं चलता है कि कब वह पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर चढ़ गया.

सांप का पेड़ पर चढ़ने का तरीका देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स की इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है. लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है और लाइक किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: खीरे का ठेला देख खरीदारी करने पहुंचा नन्हा हाथी, छोटू ने फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >