Viral Video: महिला के कान में घुस गया सांप, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया में रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे देखकर लोग काफी मनोरंजन करते हैं. लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. वीडियो देखकर लोगों को विश्वास भी नहीं हो रहा है. कुछ लोगों ने वीडियो को फेक बताया है. तो आइये आपको बताते हैं वीडियो में ऐसा क्या है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Videos: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला के कान में एक सांप घुस गया है. जिसे एक शख्स चिमटा के सहारे बाहर निकालने की कोशिश करता दिख रहा है. शख्स सांप को चिपटे से पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन सांप बार-बार पिछल जाता है. वहीं महिला दर्द से कराहती नजर आ रही है. महिला को स्थानीय भाषा में कुछ बोलते हुए भी सुना जा सकता है. शख्स सांप को चिमटे से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन बाहर निकलने की जगह सांप और कान में घुसता चला जाता है.

वीडियो देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

महिला के कान में सांप घुसने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यूजर्स के लगातार कमेंट्स आने लगे. इंस्टाग्राम पर सांप वाले वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. हालांकि एक यूजर ने वीडियो को फेक बता दिया और इंस्टाग्राम पर लिखा, नकली सांप है. एक ने अन्य से पूछा किस-किस को यह सांप नकली लगा? वीडियो कब की है, कहां की है इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस लिए इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >