Viral Video: मुर्गे का बॉलीवुड स्टाइल, 'तेरे नाम' हेयरकट से मचाया बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने धूम मचा रखी है, जो देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी! इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड का तड़का साफ नजर आ रहा है, और वो भी सलमान खान के "तेरे नाम" वाले अंदाज का! जी हां, इस वीडियो का स्टार है एक मुर्गा, जिसने सलमान भाई के हेयर स्टाइल को कॉपी कर लिया है. funny rooster video with long hair like Salman Khan’s Tere Naam style is trending on social media.

Viral Video: वायरल वीडियो में दो गाड़ियों के बीच कुछ मुर्गे मस्ती में घूम रहे हैं, लेकिन सारा ध्यान खींच रहा है वो स्टाइलिश मुर्गा, जिसके सिर पर लंबे-लंबे बाल लहरा रहे हैं. ये हेयर स्टाइल बिल्कुल “तेरे नाम” के सलमान खान जैसा है, मानो मुर्गे ने सलमान की फिल्म देखकर स्टाइलिंग टिप्स ले लिए हों. वीडियो में तो सलमान की तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जैसे मुर्गा कह रहा हो, “हम तो भाई के फैन हैं.”

हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे फैन्स

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर फैन्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “सलमान का जुड़वा भाई मिल गया.” एक अन्य ने लिखा, “सलमान का फैन.” एक ने लिखा- “अब्दुल कलाम और सलमान खान यह तीसरा कौन सा खान आ गया.” एक ने लिखा- “सलमान का भाई, मुर्गमान.” एक ने वीडियो के लिए कैमरा मैन की तारीफ की और लिखा- “कैमरा वाले को सौ तोपों कि सलामी.”

10 मिलियन लोगों ने देख लिया वीडियो

वीडियो को Aazim Sufiyan Khan नाम के यूजर ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर किया. वीडियो को 10 मिलियन लोगों ने अब तक देख लिया है. जबकि 163 हजार लोगों ने लाइक किया है. 11 हजार लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. जबकि करीब दो हजार लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >