Viral Video : गजब भौकाल! बिना हेलमेट के कैदी चला रहा बाइक, पीछे सीट पर बैठा पुलिसवाला

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग यूपी पुलिस का मजाक उड़ा रहे हैं. आप भी देखें आखिर क्या है वीडियो में?

Viral Video: यूपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि बाइक एक कैदी चला रहा है. वो भी बिना हेलमेट के… बाइक के पीछे वाली सीट पर पुलिसवाला बैठा है, हेलमेट लगाकर…वीडियो को प्रिया सिंह नाम के एक्स यूजर ने भी शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- वाकई यूपी में पुलिस वाले गजब भौकाल में हैं. अब इस घटना को ही देख लीजिए. पुलिस वाले ने युवक को गिरफ्तार किया. फिर उसे हथकड़ी पहनाई. और ठंड से बचने के लिए बाइक के पीछे बैठ गया. कैदी बाइक चला रहा है. मैनपुरी की घटना है, अब बताइए हैं न यूपी पुलिस की फूल मौज. देखें वीडियो

कार में सवार लोगों ने बनाया वीडियो

कार में सवार लोगों ने यह वीडियो बनाया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे अपलोड किया जो अब वायरल हो रहा है. कार में बैठे लोग कहते दिख रहे हैं कि ये है यूपी का महुगांव…यहां कैदी को पकड़ते हैं और उसी से गाड़ी भी चलवाते हैं. कैदी बिना हेलमेट के जा रहा है…अरे बाप रे…

Read Also : Viral Video: ट्रैफिक चालान से बचने का अनोखा तरीका, Shin Chan की आवाज में लड़की ने पुलिस को किया परेशान

वीडियो पर यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये यूपी पुलिस है कुछ भी कर सकती है! हेलमेट खुद पहन लिया अपनी जान सर्वोत्तम है चाहे कैदी कों कुछ भी हो जाए! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पीछे से भागने के चांस रहते हैं. बुद्धिमानी भरा काम है. हो सकता है जैसे ही कैदी पीछे बैठे उसको भगाने के लिए कोई वाहन लगे हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >