Viral Video : शादी के फेरों के बीच पंडित ने दूल्हे के दोस्त की कर दी कुटाई! वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं. तभी अचानक पंडित एक बाराती को थाली फेंककर मारने लगते हैं. पंडित ने ऐसा क्यों किया, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

Viral Video: शादी का दिन बेहद खास होता है. पूरे घर में रौनक छाई हुई रहती है. लोग नाच-गाकर इस दिन का जश्न मनाते हैं. लोगों के बीच हंसी-मजाक चलता रहता है.ऐसा ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के फेर चल रहे हैं. सभी लोग उन पर फूल फेंक रहे हैं. इस बीच एक बाराती आता है और पंडित की ओर निशाना साधकर कसकर उन्हें फूल फेंककर मारता है. इससे पंडित का गुस्सा हाई हो जाता है.

वे चलती शादी के बीच हाथों में रखी ताली को फेंककर उस बाराती को कसकर मारते है. फिर उसके सामने जाकर उसे डांटने लगते हैं. यह देख वहां मौजूद सभी लोग शांत हो जाते हैं. दूल्हा-दुल्हन भी फेर रोककर खड़े होकर उन्हें देखने लगते हैं. सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को वायरल किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: रोटी के लिए बंदर और बच्चे के बीच छिड़ी जंग!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >