Mother’s Day पर बूढ़ी मां को डिस्को लेकर पहुंचा आदमी, जबरदस्त ठुमकों का वीडियो वायरल

Viral Video: मदर्स डे का जश्न मनाने के लिए एक व्यक्ति अपनी बुजुर्ग मां को डिस्को लेकर गया. जहां दोनों ने जमकर ठुमके लगाए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी बुजुर्ग मां को मदर्स डे के मौके पर डिस्को लेकर आया है. दोनों यहां फिल्मी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग महिला डिस्को में साड़ी पहनकर खुशी से झूम रही हैं. उनके साथ उनका बेटा भी कदम से कदम मिलाकर ठुमक रहा है.

सभी युवाओं के साथ महिला ‘कमरिया’ गाने पर ऐसे ठुमक रही हैं मानो वह फिर से बच्ची बन गई हों. महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है और उनके बेटे ने काले रंग का शर्ट और पैंट पहना है. जैसे-जैसे गाने की आवाज बढ़ती, वैसे-वैसे दोनों का उत्साह भी बढ़ता. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पूरा कमेंट सेक्शन महिला और उनके बेटे की तारीफों से भर दिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढे: Viral Video: बिल्ली को स्काई डाइविंग करवाने पहुंचा मालिक, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >